सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्व आधार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत जिले की सेवता विधानसभा में प्रशिक्षण का प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा जहांगीराबाद मंडल में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधन किया गया।
उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता भारतीय राष्ट्रभक्त नागरिकों की भावनाओ पर संपूर्ण रूप से खरा उतरे। जिससे जनता जनार्दन का विश्वास पार्टी पर अनंत काल तक बना रहे और पार्टी भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य में सफल हो उन्होंने आगे बताया भारतीय जनता पार्टी ही विश्व की मात्र एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता गुण के प्रशिक्षण एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का तरीका सिखाती है इसी के तहत आज सेवता विधानसभा के सभी मंडलों में क्रमशः जहांगीराबाद सालपुर रामपुर मथुरा और रेउसा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जहां पार्टी द्वारा निर्धारित वक्ता कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को प्रशिक्षित कर रहे हैं इस अवसर पर जिला महामंत्री पटेल रेखा वर्मा जिला महामंत्री कार्यक्रम संयोजक सुधाकर शुक्ला जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी आदि ने प्रशिक्षण महाभियान को संबोधित किया। इस अवसर पर सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी द्वारा अपेक्षित पदाधिकारी ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
