पर्यावरण विद अनिल सिंह ने स्वच्छता एवं जल व पर्यावरण संरक्षण हेतु दिलाया शपथ
वाराणसी।पर्यावरण विद अनिल सिंह के नेतृत्व में वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर अभियान के तहत स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त काशी हेतु जन जागरूकता रैली व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी से पूर्व में सृजन सामाजिक संस्था के सदस्यों एवं एनडीआरफ तथा सीआरपीएफ के जवानों के साथ बीएनएस महिला महाविद्यालय व इंटर कॉलेज तथा आर्य महिला इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा जल व पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त काशी एवं स्वच्छता हेतु निकाली गयी जन जागरूकता रैली निकाली को मुख्य अतिथि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष आरपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उसके उपरांत आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष आरपी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डीएफओ वाराणसी स्वाति श्रीवास्तव, 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट बालापुरकर, एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह ने पर्यावरण विद अनिल सिंह द्वारा किए जा रहा है वरुणा नदी की साफ सफाई जैसे नेक काम की सराहना करते हुए वरुणा नदी की साफ सफाई हेतु चर्चा किया तथा इस स्वच्छता अभियान में शामिल पर्यावरण विद अनिल सिंह, सुधीर सिंह उपाध्यक्ष सृजन संस्था, संदीप सिंह प्रबंधक बीएनएस ग्रुप, शिवदत्त द्विवेदी, शिवम अग्रहरी सहित विभिन्न समाजसेवियों को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए आयोजक एवं पर्यावरण विद अनिल सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता व जल व पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाया और सभी अतिथियों को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। पर्यावरण विद अनिल सिंह ने बताया कि यह अभियान पिछले लगभग 15 दिन से चल रहा है जो वरुणा नदी की 11 किलोमीटर तक साफ सफाई कर दिया गया है। इसके अलावा इंजीनियर अमित सिंह की देखरेख में प्रतिदिन नगर निगम द्वारा लार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वरुणा नदी की सफाई के दौरान बाहर निकाले गए कूड़ा कचरा का प्रबंधन नगर निगम द्वारा किया जाता है।
