कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो – सम्प्रीति राठौर
सीतापुर: भजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए “टपोरी” यानि “लम्पट” और “लोफर” जैसे आपत्तिजनक एवं असंसदीय शब्दों के प्रयोग के खिलाफ आज महिलाओ ने “सीतापुर शहरी क्षेत्र में पदयात्रा के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सम्प्रीति राठौर ने कहा यह प्रदर्शन केवल एक व्यक्ति के अपमान के विरोध में नहीं,बल्कि लोकतंत्र, संसद और जनप्रतिनिधियों की गरिमा की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है।सम्प्रीति राठौर ने कहा कि इस प्रकार की भाषा न केवल राजनीतिक स्तर को गिराती है, बल्कि समाज में असम्मान और वैमनस्य को भी बढ़ावा देती है। आंदोलन से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता सुनीला रावत ने कहा कि“लोकतंत्र में असहमति का सम्मान होना चाहिए,न कि उसे गाली-गलौज में प्रदर्शित किया जाए। हम इस अपमानजनक राजनीति के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक संघर्ष करेंगे।” इस अवसर पर अनुप्रिया बर्मा ने अपने बयान में कहा कि“संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है।यदि वहीं इस प्रकार की भाषा का प्रयोग होगा,तो यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर खतरा है। हम इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे और जनआंदोलन के माध्यम से जवाब देंगे।” कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा कंगना रनौत सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।और अपनी ग़लती को स्वीकार करें!कांग्रेस की नेता हसीना खातून ने कहा राष्ट्रपति असंसदीय भाषा पर सख्त नियंत्रण हेतु दिशा-निर्देश जारी कराये।
महिला नेत्री रोशनी गुप्ता ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता मद में चूर भाजपा सांसद को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए! महिलाओ ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
इस अवसर पर उर्मिला राठौर,नीतू राजवंशी, शांति मौर्य,मंजू मौर्य,राजकुमारी भार्गव, ऊषा देवी शशी गौतम विमला गौतम,सुमन गौतम,मीना देवी,तारावती गौतम,राधिका राठौर सहित आज के कार्यक्रम मे सैकड़ो महिलाओ ने हिस्सा लिया।
