लखनऊ। करुणा साहित्यिक संस्थान का रविंद्रालय चारबाग लखनऊ पुस्तक मेले में काम गोष्ठी का आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोपाल के रामायण केंद्र के निर्देशक राजेश श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर पांडे ने की।
इसके साथ ही विशिष्ट अतिथ वरिष्ठ साहित्यकार निर्भर नारायण गुप्ता एवं विशिष्ट साहित्यकार महेंद्र भीष्म, राज कर्मचारी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि दिनेश चंद्र अवस्थी, हिंदी संस्थान की उपनिदेशक डॉ अमिता दुबे, बालकवि एवं साहित्यकार संजीव जायसवाल, वरिष्ठ कवि विजय तिवारी ने आमोद श्रीवास्तव, पत्रकार, नवसंवाद, न्यूज नेटवर्क, लखनऊ, प्रदेश कोषाध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश, प्रदेश मीडिया प्रभारी, ईपीएस-९५ उत्तर प्रदेश को माला एवं शाल पहनाकर तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
