सीतापुर:धौराहरा सांसद रेखा वर्मा पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ईसानगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि इसमें संलिप्त 4 आरोपियों की तलाश जारी है.धौरहरा लोकसभा चुनाव 2019 की नवनिर्वाचित सांसद रेखा वर्मा के खिलाफ फेसबुक सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी व कमेंट किए गए. इससे आहत आईटी सेल के धौरहरा प्रमुख शिवम सिंह निवासी दुर्गापुर पड़री ने आपत्तिजनक, अशोभनीय टिप्पणी करने वाले आशुतोष मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र रामनरेश, दीपक कश्यप पुत्र अज्ञात, मोनू दीक्षित पुत्र रामचंद्र दीक्षित, विशाल त्रिवेदी पुत्र अज्ञात निवासीगण खमरिया, धनंजय पंडित पुत्र अज्ञात निवासी कफारा के विरुद्ध लिखित तहरीर दी!
तहरीर के आधार पर ईसानगर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्रा ने गंभीरता से इन पांचों आरोपियों के खिलाफ गाली गलौज गलत सूचना प्रेषित करने साइबर क्राइम की धारा 67क में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.ईसानगर पुलिस ने कस्बा खमरिया निवासी आरोपी आशुतोष मिश्रा उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.शेष चार आरोपियों की तलाश मे धरपकड़ जारी है.सांसद के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले से सांसद के समर्थक कार्यकर्ताओं में काफी रोष है।
रिपोर्ट- अरूण शर्मा
