पिसावां (सीतापुर)बाराबंकी मे जहरीली शराब पीने से सोलह लोगो की मौत के बाद पुलिस ने जहरीली अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों पर दर्जनों गांव मे छापा मारी की जिसमे पचास लीटर अवैध शराब बरामद कर सैकडो लीटर लहन नष्ट किया थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र मे अवैध शराब अभियान के तहत शराब बनाने वालो पर कार्यवायी की गयी जिसमे क्षेत्र गुरुसंडा, बरगांवा,मैनिया ,ताविंदा नगर,बाजनगर,हजियापुर बरगांवा, पुरैना, आदि गांव मे वुधवार की सुबह छापा मारकर कार्यवायी की गयी उन्होंने बताया शराब कारोबारियों के घरो से भारी मात्रा मे लहन को नष्ट किया गया तथा पचास लीटर अवैध शराब बरामद किया।
रिपोर्ट- अरूण शर्मा
