शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संगीतमय आध्यात्मिक कार्यक्रम “सुंदरकाण्ड सुंदर क्यों” का भव्य आयोजन

नई दिल्ली: शिव शक्ति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कल गणेश नगर, दिल्ली में संगीतमय भक्तिमय कार्यक्रम “सुंदरकाण्ड सुंदर क्यों” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जॉइंट कमिश्नर एवं प्रख्यात कथावाचक डॉ. अशोक हरिवंश ‘भैया जी” द्वारा सुंदरकाण्ड का भावपूर्ण वाचन किया जाएगा। डॉ. अशोक हरिवंश अपनी ओजस्वी वाणी और आध्यात्मिक व्याख्या के लिए विशेष पहचान रखते हैं।

सुंदरकाण्ड को रामचरितमानस का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग माना जाता है, जिसमें हनुमान जी के पराक्रम, भक्ति, साहस और समर्पण का दिव्य वर्णन मिलता है। मान्यता है कि सुंदरकाण्ड के श्रवण से मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में नई प्रेरणा प्राप्त होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आध्यात्मिक गुरु एवं दो पुस्तकों “जीवन के अनसुलझे रहस्य” तथा “Hidden Secrets” के लेखक आचार्य मनीष जी द्वारा की जाएगी। यह संगीतमय आयोजन शाम 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित होगा। संस्था की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भक्तिमय संध्या का आनंद लें। जहाँ सुंदरकाण्ड का श्रवण होता है, वहाँ श्रद्धा, विश्वास और दिव्य ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a comment