रजत की तूफानी गेंदबाजी के आगे नही चले पिहानी के बल्लेबाज

छठे लीग मैच में पिहानी को हरा नितिन इलेवन ने जीता मैच

पिसावां(सीतापुर):  कस्बे के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को स्व० अनुरुद्धसिंह स्व०सचेन्द्रसिंह क्रिकेट टूर्नामेंट कि छठे लीग मैच में नितिन इलेवन पिसावां व पिहानी इलेवन के बीच खेला गया जिसमे नितिन इलेवन क्रिकेट क्लब के कप्तान शिवम सिंह ने टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया नितिन इलेवन बल्लेबाजी करने उतरी निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 117 रन बनाये जिसका पीछा करते हुये पिहानी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी 36 रनों पर ही आलआउट हो गयी पिहानी की तरफ से 5 खिलाड़ी पर आउट हो गए अंकित ने केवल 22 रन बनाये नितिन इलेवन टीम के प्रिंस ने ने 42 व सत्यम ने 22 रानो का योगदान दिया वहीं नितिन इलेवन टीम के खिलाड़ी रजत को मैनआफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने 3 ओवर में 4 रन देकर 5 विकेट लिए इस मौके पर अभय सिंह, राहुल अमित,अंकित , राजाराम ,हरदीप सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- अरूण शर्मा

Leave a comment