BHU की छात्रा काजल यादव ने रचा इतिहास

वाराणसी। Banaras Hindu University (BHU) की छात्रा काजल यादव ने बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने 45–48 किलोग्राम भार वर्ग में Lovely Professional University (LPU) की खिलाड़ी को हराकर प्रतिष्ठित Khelo India प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।

इस उपलब्धि के साथ ही काजल यादव बॉक्सिंग में खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली BHU की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

काजल वर्तमान में BHU के SAI हॉस्टल में रहकर प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच एम.एस. पूजा यादव, रमेश कुमार और नरेंद्र बिष्ट को दिया है।BHU के अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि काजल की सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Leave a comment