सीतापुर (लहरपुर): अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक घर में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान 10 गैस सिलेंडर (डोमेस्टिक और कमर्शियल) बरामद किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने सीओ लहरपुर, एसएचओ लहरपुर और सप्लाई इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त रूप से यह निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान एक घर में बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे मिले, जो नियमों के खिलाफ पाए गए।


अधिकारियों ने बताया कि बरामद सिलेंडरों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित दोषियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने साफ किया है कि गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध गैस कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
