जमीन आवंटन मामले में पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल समेत 4 पर मुकदमा दर्ज

सीतापुर। टाउन हाल परिसर में समाजवादी पार्टी कार्यालय के लिए जमीन आवंटन के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस प्रकरण में पूर्व विधायक Radheshyam Jaiswal समेत चार लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया है।

नगर पालिका परिषद के संपत्ति लिपिक राकेश मिश्र की तहरीर पर दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि वर्ष 2005 में नियमों के विपरीत जाकर टाउन हाल परिसर की जमीन का आवंटन किया गया था। उस समय राधेश्याम जायसवाल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष थे।

बताया गया कि तत्कालीन सभासद महेंद्र सिन्हा ने इस प्रस्ताव को रखा था, जिसका समर्थन मुजीब अहमद, कुंती देवी और एक अन्य सभासद ने किया था।

नगर कोतवाल अनूप शुक्ला के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब दस्तावेजों और संबंधित पक्षों की भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Leave a comment