महमूदाबाद( सीतापुर )जेष्ठ मास के दूसरे बड़े मंगल पर पूरे शहर में हनुमान मन्दिरों में सुबह से ही भक्तों की लम्बी लम्बी लाइने लग गयी वही समाज सेवियों ने जगह जगह भंडारों का आयोजन करवाया !भंडारा नगर महमूदाबाद में बजाजा चौराहे पर, बस स्टॉप पर, पॉवर हाउस में अधिषासी अभियंता आनंद प्रकाश वर्मा,एसडीओ शुभम सिंह,जेई एसपी यादव, अमीरगंज में अनिल यादव,नरेन्द्र यादव,सुरेंद्र यादव,छोटकन्नू, संकटा मंदिर के पास, सिधौली क्रासिंग के पास राजेश कुमार सिंह,गायत्री मंदिर के पास रमा शंकर वर्मा,उमा शंकर वर्मा, संजय वर्मा, राजीव वर्मा ने ,चीनी मिल कालोनी में, ग्राम उनेरा में शैलानी माता मंदिर में विदित वर्मा,शुभाष वर्मा,विनोद वर्मा,आशीष वर्मा, ने ,बन्नी मंदिर आदि जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया! बड़े मंगल को देखते हुए नगर पालिका ने पूरे नगर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा!
रिपोर्ट- हरिओम कश्यप
