चौथे लीग मैच में तेंदुआ पांचवे में महोली ने जीता मैच

 

पिसावां(सीतापुर) राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे स्व० अनुरुद्धसिंह स्व०सचेन्द्रसिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में तेंदुआ व पांचवे लीग मैच में महोली टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

पहली शिफ्ट में तेंदुआ टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया बैटिंग करने उतरी बीहट सीनियर टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में नौ विकेट खोकर 134 रानो का लक्ष्य रखा लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेंदुआ टीम ने दो विकेट खोते हुये 12 ओवरों में ही लक्ष्य को प्राप्त कर आठ विकेट से मैच जीत लिया वहीं पांचवां लीग मैच महोली टीम व युवा इलेवन क्रिकेट क्लब पिसावां के बीच खेला गया जिसमें महोली टीम के कप्तान मृदुल त्रिवेदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 14.3ओवरों में 105 रनों के स्कोर पर आल आउट हो स्कोर का पीछा करने उतरी युवा इलेवन क्रिकेट क्लब पिसावां के खिलाड़ी 51 रन पे आल आउट हो गये महोली टीम के मयंक ने 22 व छोटा ने 19 रानो का योगदान दिया महोली टीम के मीकू को मैनआफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट झटके इस मौके पर अजीत सिंह, रणजीत सिंह, बलेन्द्र सिंह,सुधाकर सिंहसहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment