सीतापुर में शिक्षकों ने टेट के विरोध में दिया धरना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

सीतापुर: आज शिक्षकों ने टेट के विरोध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों का कहना है कि टेट की अनिवार्यता उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है और वे इसके खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करने को तैयार हैं ।

शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और सरकार से टेट की अनिवार्यता को हटाने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि टेट केवल एक पात्रता परीक्षा है और इसे शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता या अनुभव के समकक्ष नहीं माना जा सकता है।

Leave a comment