राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज, बैंक अधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक

सीतापुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष आशीष जैन के निर्देशानुसार, सचिव विजय भान द्वारा आज 25 फरवरी 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर के तत्वावधान में समस्त बैंक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (14 मार्च 2026) को अधिकाधिक सफल बनाना रहा। इस दौरान बैंक रिकवरी से जुड़े अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए लक्ष्य तय करने पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिन्हांकित वादों की पत्रावलियां समय से कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएं, ताकि नियत वादों पर हस्ताक्षर एवं तामीला की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी हो सके।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि समय पर दस्तावेज उपलब्ध होने से लोक अदालत में मामलों का त्वरित निस्तारण संभव होगा, जिससे आमजन को शीघ्र न्याय मिल सकेगा।

Leave a comment