सीतापुर विधान सभा क्षेत्र मे मनरेगा बचाओ यात्रा: तीसरा दिन
सीतापुर: आज मनरेगा बचाओ यात्रा गद्दीपुर , भटपुरवा, चितहरी, अंगरासी, रामपुर, टिकवापारा, कम्पनीपुरवा मे ” मनरेगा सभाओ ” का आयोजन किया ।
अंगरासी मे सभा को सम्बोधित करते हुए रत्नम राठौर ने कहा कांग्रेस ने जनता के हक मे जो कानून बनाए थे भाजपा उनको खत्म करने मे जुटी है । सारे संवैधानिक अधिकार खत्म कर भाजपा जन बिरोधी कानून बना कर नागरिको पर हमलावर है ।

इस अवसर पर शिव प्रकाश सिंह ने जनता से जन पक्षधर कानूनो की रक्षा के लिए एकजुट होने पर बल दिया तो सुनीला रावत ने महिलाओ के हक अधिकार का सवाल उठाया ।
यात्रा के दौरान सभाओ का संचालन कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णु गौतम ने किया ।
गांव गांव यात्रा को व्यापक समर्थन मिल रहा है आज यात्रा बृज किशोर राठौर, अंकित राज, आदि ने भी अपनी बात रखी ।
