अवनीश की तूफानी गेंदबाजी के आगे नही चले जलालनगर के बल्लेबाज

तीसरे लीग मैच में जलालनगर को हराकर मुस्कान इलेवन ने मारी बाजी

पिसावां(सीतापुर) राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे स्व० अनुरुद्धसिंह स्व०सचेन्द्रसिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच मुस्कान इलेवन पिसावां व जलालनगर के बीच हुआ जिसमें पिसावां की मुस्कान इलेवन टीम ने जलालनगर को 46 रनों से हराया।

मुस्कान इलेवन क्रिकेट क्लब के कप्तान गोलू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 12 रनों पर 5 विकेट खो दिये जिसके बाद अवनीश वर्मा व अनुज ने टीम को संभालते हुये 53 रनों की साझेदारी की अवनीश के आउट होने के बाद टीम 14,5 ओवर में 95 रनों पर ताश के पत्तो की तरह बिखर गयी लक्ष्य का पीछा करते हुये जलालनगर की टीम 45 रनों पर ही आलआउट हो गयी जलालनगर की तरफ से 6 खिलाड़ी जीरो पर आउट हुये यूसुफ 16 व शाद ने 10 रन का योगदान दिया पिसावां टीम के अवनीश वर्मा ने 49 व अनुज ने 22 रानो का योगदान दिया मुस्कान इलेवन टीम के खिलाड़ी अवनीश वर्मा को मैनआफद मैच घोषित किया गया जिन्होंने 3ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट झटके व 49 रनों का योगदान दिया इस मौके पर अभय सिंह, राहुल कुमार,गौरव सिंह , शिवम गुप्ता , इरशाद अली,हरदीप सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- अरूण शर्मा

Leave a comment