पिसावा (सीतापुर) थाना क्षेत्र के एक गांव में मुखबिर की सूचना पर चालीस लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव निवासी वंशी लाल पुत्र गुड्डू को मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज कुतुबनगर संतकुमार सिंह ने गुलहरिया तिराहे से मुखविर की सूचना पर दो प्लास्टिक की पिपिया में चालीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर अपराध संख्या 165/19 धारा 60 आवकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजने की कारवाही की गई।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
