लखनऊ। यूपी बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर चुटकी लेते हुए सीएम ने शिवपाल यादव के बयान का जिक्र किया और कहा कि “कभी-कभी संगत का प्रभाव आ ही जाता है।”
सीएम योगी ने कहा कि रोजगार से विकास होता है और 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की छवि बदली है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश अब देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल है और 2026-27 तक जीडीपी 40 लाख करोड़ रुपये के पार ले जाने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार कर्ज के अनुपात को 27% से घटाकर 23% तक लाने की दिशा में काम कर रही है और भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस का पालन किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की छवि खराब थी, जबकि अब उत्तर प्रदेश निवेश और रोजगार का बड़ा केंद्र बन रहा है।
