सीतापुर जनपद के अंतर्गत तंबौर नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्तार अनीस रोड पर पत्थर पाथने के कार्य में ठेकेदार द्वारा खराब गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों ने आशंका जताई है कि घटिया सामग्री के कारण सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे सार्वजनिक धन की बर्बादी होगी।
मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने के बाद क्षेत्रवासियों ने जांच कर दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या कार्रवाई करता है।

