मंगलवार को विधानसभा घेराव को देखते हुए सरकार नें की कार्यवाही: अजय राय
लखनऊ। मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की समग्र आर्थिक प्रणाली को चलाने वाला आधार स्तंभ था। यह आय, अवसंरचना, कृषि, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा सभी को मजबूती प्रदान कर वास्तव में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में कार्य किया। जिसे आज मोदी सरकार खत्म करने पर अमादा है, जिसे बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में एक विशाल मनरेगा बचाओ संग्राम छेड़ रखा है जिसके तहत देश के सभी राज्यों के जिले में चौपाल, धरना प्रदर्शन एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में कल उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूरे प्रदेश भर के कांग्रेसजनों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कल 17 फ़रवरी को विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है जिससे घबराई प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस के दम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लखनऊ आने से रोकने के लिए एक दिन पूर्व से ही प्रदेश भर के जिलों में कांग्रेस पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करने का काम शुरू कर दिया है।
