सीतापुर (हरगांव) – अधिशासी उपाध्यक्ष अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि. हरगाँव विजयवीर राणा ने सूचना जारी की। मिल क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों को सूचित किया है कि चीनी मिल द्वारा समस्त किसानों को कैलेन्डर के अनुसार पर्चियां निर्गत कर दी गई हैं अब किसी किसान भाई की पर्ची अवशेष नहीं है फिर भी अगर किसी का गन्ना अवशेष है तो वह अपना गन्ना मिल में ला सकता है मिल गेट पर फ्री की पर्चियां भी उपलब्ध हैं।अतः आप सभी से कृषक भाइयों से अनुरोध है कि दिनांक 27-5-2019 दिन सोमवार शाम 7 बजे तक अपना समस्त आपूर्ति योग्य गन्ना चीनी मिल में ले आएं।गन्ना एकत्रित कर सोमवार शाम मिल चलाकर सत्र 2018-19 के लिए अंतिम रूप से बंद कर दी जाएगी।
रिपोर्ट- शिंपू वर्मा
