रियासत अली सिद्दीकी
सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवाहिता ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता रेखा देवी पुत्री स्वर्गीय दशरथ निवासी गोराईपुर थाना कोतवाली सीतापुर की शादी किशोरी लाल पुत्र कामता प्रसाद निवासी अकबरपुर कला थाना खैराबाद से 30 अप्रैल 2015 को हुई थी। दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को ससुराली जनों ने मारपीट कर घर से भगा दिया था। पीड़िता के ससुराली जानो ने मोटरसाइकिल की मांग पर पर अड़ गए थे। पीड़िता ने बताया मेरे पति ने किसी दूसरी लड़की को लेकर दूसरी जगह रहने लगे हैं। मुझे घर पर भी नही रहने दे रहे है। मारते पीटते है व दहेज की मांग करते है। जान से मारने की धमकिया दे रहे है। पीड़िता ने 9 सितंबर 2018 को खैराबाद थाने में अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में घटना की तहरीर दे दी थी। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 0396/18 धारा 498ए 323,452,376,506व 3/4 डी0पी0एक्ट के अंतर्गत दर्ज कर लिया था। 8 महीने बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कठोर कार्यवाही न करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं की गई। पुलिस की लचर कार्य शैली पर सवाल खड़े हो रहे है। पीड़िता न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है। तब मजबूर हो कर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हो कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया 1 हप्ते के अंदर न्याय नही मिला तो जिला मुख्यालय पर आमरण अनसन पर बैठ जाऊंगी।
