सीतापुर : पुलिस कप्तान अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सीतापुर पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 07 वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सभी अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान माननीय न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी तथा अपराधियों में पुलिस का भय बना रहेगा।
सीतापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।
