टी20 विश्व कप 2026: आज कोलंबो में भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, बारिश बन सकती है बाधा

टी20 विश्व कप 2026 में आज क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह बहुप्रतीक्षित मैच आज शाम 7:00 बजे से कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। भारत ने अपने पहले दो मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं पाकिस्तान ने भी लगातार दो मुकाबले जीतकर मजबूत दावेदारी पेश की है। ऐसे में आज का मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की पूरी उम्मीद है।

पिच रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। हालांकि, मौसम एक अहम भूमिका निभा सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कोलंबो में शाम के समय बारिश की संभावना है, जिससे मैच में रुकावट आ सकती है।

यह मुकाबला दर्शक जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं, जबकि टीवी दर्शकों के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

क्रिकेट फैंस की नजरें आज पूरे समय इस महामुकाबले पर टिकी रहेंगी, जहां जीत के साथ सेमीफाइनल की राह और भी आसान हो सकती है।

Leave a comment