मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल

पिसावां (सीतापुर) :आमने सामने मोटरसाइकिल की टक्कर मे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये घायलों को पिसावां सीएचसी पर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए तीनो को जिला आस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया मिली जानकारी के अनुसार बरेली जिला के शीश गढ निवासी खलील पुत्र मोहम्मद थाना क्षेत्र के वजीर नगर से अपनी मोटरसाइकिल से पिसावां आ रहे थे तथा थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी संजय पुत्र चंद्रिका प्रसाद तथा उदित प्रताप पुत्र रामखेलावन व अनिल अपनी मोटर साइकिल से हरदोई जिला के पिहानी से घर आते समय चौकनिया गांव के पास तेज रफतार से आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये घायलों को सूचना पाकर मौके पर पहुची डायल 100 पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया जहां पर डाक्टरो ने तीन घायलों को जिला आस्पताल के लिए रेफर कर दिया

डक्टर अवनीश वर्मा ने बताया कि तीनों लोगो के वाये पैर में काफी चोट आई है।
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया सूचना मिली है अभी तक कोई शिकायत पत्र नही मिला है अगर शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment