सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 19 किस्त डिजिटल माध्यम से जारी की गई। इस अवसर पर जिले की विकासखंड बिसवां के कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय किसानों व उपस्थित पार्टी पदाधिकारीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रशासन सुना ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि किसान सम्मान निधि से किसानों का जीवन खुशहाल हो रहा है इससे किसान की रोजमर्रा की जरूरत पूरी हो रही है। और किसान रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति के लिए कर्ज से मुक्त हो रहा है जिससे किसान अपनी उपज पर विशेष ध्यान दे पा रहा है। आज प्रधानमंत्री जी द्वारा 19वीं किस्त जारी की गई है जो कि किसानों के खाते में पहुंच गई है इससे किसान सीधे लाभान्वित हो रहा है और विकसित भारत की तरफ बढ़ रहे विजन में अपनी भूमिका निभा रहा है! जिला उपाध्यक्ष गन्ना चेयरमैन बिसवां सुधाकर शुक्ला ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को हो रहे लाभ के विषय में विस्तार से बताया तथा कार्यक्रमआए हुए क्षेत्रीय किसानों का आभार जातया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन प्रभाव पांडे कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर दयाशंकर श्रीवास्तव व अन्य कर्मचारी पदाधिकारी व किसान भाई उपस्थित रहे ।
