केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने दिल्ली में अपने आवास पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली: जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने दिल्ली में अपने आवास पर रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मंत्री ने इस सुअवसर पर भारत के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दी, साथ ही कहा की यह हमारे लोकतंत्र का जश्न मनाने और हमारे संविधान में निहित विचारों और मूल्यों को संजोने का अवसर है, हमारे देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं. मंत्री जी ने देश की रक्षा में कार्य कर रहे जवानों को सलामी देते हुए कहा की आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लोगों की लगन और मेहनत के कारण सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है और हम सभी को ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी के दिल्ली लोधी एस्टेट स्थित सरकारी आवास पर भारत सरकार में रेलवे सलाहकार समिति की सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री ऋचा वशिष्ठ सहित और भी गणमान्य जन उपस्थित रहे. गौरतलब है की लोकतंत्र के इस बड़े पर्व पर आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और संविधान के आदर्शों को संरक्षित करने और समृद्ध भारत की दिशा में काम करने के प्रयासों को मजबूत करने की कामना की ।

Leave a comment