बलहा(बहराइच) :बलहा विकासखंड के समस्त विद्यालयों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बलहा विकास खंड की न्यायपंचायत जगन्नाथपुर के अंतर्गत संविलयन विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नूरी पुरवा एवं प्राथमिक विद्यालय जुमई पुरवा -2 के संयुक्त प्रांगण में समर कैम्प का आयोजन किया गया।

आयोजन में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व PSPSA के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि बहराइच के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की एक अनूठी पहल है जिससे बच्चों का विद्यालय के प्रति रुझान बढ़ेगा एवं कैम्प के माध्यम से बच्चे पाठ्यक्रम एवं विषय से हटकर अनेको प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि कैम्प का उद्द्देश्य बच्चो में रचनात्मक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होगा । कैम्प के प्रारंभ प्रार्थना सभा से किया गया इसके पश्चात विद्यालय के अध्यापकों द्वारा बच्चों को कैम्प के विषय दिशा निर्देश निर्गत किये गए जिनमे योगाभ्यास, व्यक्तिगत स्वछता, पी०टी०, क्राफ्ट कार्य अनुभव इत्यादि विषय वस्तु आधारित क्रियाकलाप कराये गये।

समर कैम्प में सहायक अध्यापक शिवाकांत पटेल , स०अ०संजय सिंह, शिक्षा मित्र ओमप्रकाश एवं अजमेरुन्निशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री सायमा बानो उपस्थित रही।
