जेष्ठ माह की पहले मंगल पर पंडित राजकुमार दीक्षित ने राहगीरों को पिलाया शीतल जल व शरबत ,लगाए जय बजरंगबली के नारे

सीतापुर -जेष्ठ माह में बड़े मंगल की बहुत ही महानता शास्त्र के अनुसार है और इस ज्येष्ठ माह में लोग नागरिकों तथा राहगीरों को शीतल जल व शरबत वितरण करते हैं वहीं पूरी हलवा वा कई प्रकार के पकवानों से हनुमान जी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण करते हैं।

इसी को लेकर सीतापुर नगर में आज कई जगह भंडारे व शरबत का वितरण किया गया । पंडित राजकुमार दीक्षित ने शरबत वितरण कर पुणे का कार्य किया राजकुमार दीक्षित ने बताया इस माह में जो भी व्यक्ति बजरंगबली को भोग लगाकर उनके नाम से प्रसाद वितरण करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। राजकुमार दीक्षित ने यह भी बताया हम हनुमान जी के एक भक्त हैं और हनुमान जी के भक्तों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है इसलिए नगरवासियों तथा राहगीरों को शीतल जल व शरबत वितरण किया जा रहा है इस मौके पर राजकुमार दीक्षित ,पप्पू गुप्ता, रामनारायण श्रीवास्तव ,व अन्य तमाम नगरवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राजा करन सिंह

Leave a comment