नगर पंचायत सिधौली में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) माडल पर खाद विक्रय केन्द्र की स्थापना।

ईओ रेणुका यादव की सराहनीय पहल

सीतापुर/सिधौली: नगर पंचायत सिधौली की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने एक बार फिर एक मिशाल कायम कर दी है। ईओ रेणुका यादव की पहल पर नव वर्ष के अवसर पर नगर पंचायत सिधौली द्वारा निकाय के कम्पोस्ट पिट सेन्टर में निर्मित जैविक खाद के विक्रय हेतु पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) माडल पर जनता ढाबा के सहयोग से खाद विक्रय केन्द्र की स्थापना की गयी। खाद विक्रय केन्द्र का उद्घाटन अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव, गंगा राम राजपूत अध्यक्ष नगर पंचायत सिधौली द्वारा किया गया।

ईओ रेणुका यादव ने जानकारी देते हुये बताया खाद की बिक्री से होने वाली आय में 50 प्रतिशत निकाय अंश में एवं 50 प्रतिशत जनता ढाबा का होगा। उक्त सेन्टर पर आज 100 खाद के बैग 10/-रू० प्रति बैग की दर से बिक्री की गयी। इस अवसर पर तस्वीर असगर‚ जियोस्टेट‚ लखनऊ‚ विशाल पाण्डेय‚ लखीमपुर‚ मनीष‚ सीतापुर‚ सुमित कुमार बाजपेई सीतापुर‚ तसमीन लखनऊ‚ कासिफ‚ सीतापुर‚ राम बहादुर चक्रवर्ती‚ कमलापुर‚ आबान सिराज लखनऊ‚ हरिपाल‚ प्रेमनगर सिधौली‚ कन्हैया‚ ढकवा‚ सीतापुर‚ राहुल कुमार‚ सदस्य वार्ड नरोत्तमनगर दक्षिणी सिधौली आदि प्रमुख व्यक्तियों द्वारा सेन्टर से जैविक खाद क्रय की गयी। इस अवसर पर सम्मानित सदस्यगण एवं निकाय के सुपर वाइजर आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment