सीतापुर: सीतापुर शिक्षा संस्थान स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर द्वारा वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति 3.0 का आयोजन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” थीम पर किया गया । दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर के छात्र छात्राओं द्वारा वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर एसडीएम सदर अभिनव यादव वहां मौजूद रहे। मुख्य अतिथि व सीतापुर शिक्षा संस्थान की सचिव डा. सुमन मेहरोत्रा, डीपीएस सीतापुर की पीवीसी तनुश्री मेहरोत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना द्वारा किया गया। वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति 3.0 में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम पर बच्चों ने अनेक प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के अभिभावकगण अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम को देखने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे व कार्यक्रम का आनंद उठाया।


बच्चों को संबोधित करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर की अध्यक्षा तनुश्री मेहरोत्रा ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की भिन्न- भिन्न सांस्कृतिक परंपराओं तथा, रीति रिवाजों के विषय में जानना और समझना चाहिए तथा सभी का दिल से सम्मान करना चाहिए जिससे हमारे देश की एकता और अखंडता बनी रहे।

इस मौके पर प्रधानाचार्य आर. के. सिंह ने कहा कि हमारे बच्चों द्वारा’ एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘ की थीम पर प्रस्तुति देने का मुख्य उद्देश्य है कि लोग अपने देश की संस्कृति के बारे में जानें उनको पहचानें तथा अपने देश एवं अपनी संस्कृति पर गर्व कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की सीनियर विंग की एच एम फरह़ इमाम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।
इस मौके पर सीतापुर शिक्षा संस्थान की सचिव डॉ.सुमन मेहरोत्रा, दिल्ली पब्लिक स्कूल की अध्यक्षा तनुश्री मेहरोत्रा, आशीष कुमार, डॉ.कमल बैजल, डीपीएस जूनियर विंग की एच एम सविता सिंह, संस्थान के निदेशक, कुलसचिव, समस्त कालेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।
