ईओ रेणुका यादव ने गौ-माता की सेवा करने का लिया संकल्प।
सीतापुर: गोपाष्टमी का पर्व जनपद की नगर पंचायतों में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। गौवंश की पूजा-अर्चना करने के साथ नगर पंचायत पैतेंपुर में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने गौ-माता की सेवा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर पंचायत पैतेंपुर की वार्ड कोठी में संचालित अस्थाई गौशाला में गौ पूजन का आयोजन किया गया था जिसमे अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव व जैनब जहां अध्यक्ष नगर पंचायत पैंतेपुर द्वारा निराश्रित गौवंशो का पूजन करके निराश्रित गौवंशो को गुड़, केले आदि खिलाया गया।


इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने गौ माता की सेवा का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि गौ-माता की सेवा मात्र से सभी देव प्रसन्न होने के साथ गृह-नक्षत्र भी शुभ फल प्रदान करते हैं।
कान्हा गौशाला में घूम-धाम से मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व

सिधौली: गोपाष्टमी के अवसर पर गीता भार्गव, सदस्य, वार्ड बहादुरपुर द्वारा नगर पंचायत सिधौली के वार्ड बहादुरपुर स्थित कान्हा गौशाला में गौ पूजा की गई एवम गुड़, केला, हरा चारा आदि खिलाया गया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, सदस्य प्रतिनिधि एवम कान्हा गौशाला के केयरटेकर उपस्थित रहे।
