हम सब लोग एक साथ मिल कर अपने नगर को स्वच्छ बनाएँगे: नेहा अवस्थी

नगर पालिका अध्यक्ष ने निकाला स्वच्छता जागरूकता मार्च।

सीतापुर: आज बुधवार को केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सीतापुर द्वारा आयोजित स्वच्छता जागरूकता मार्च नगर के मुख्य बाजार से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती नेहा अवस्थी के नेतृत्व में निकाला गया। मार्च का उद्देश्य जन सम्पर्क के माध्यम से लोगों को स्वछता के प्रति जागरूक करना है जिससे कि नगरवासी स्वास्थ्य रह सकें।इस संदर्भ में पालिका अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि नगर वासी अपने प्रतिष्ठान/घर का कूड़ा सड़क पर न फेक कर नगर पालिका की द्वारा दी गई सुविधा का उपयोग कर कूड़े का निस्तारण करें। हम सब लोग एक साथ मिल कर अपने नगर को स्वच्छ बनाएँगे।

अध्यक्ष गोपाल टंडन ने कहा कि हमारा दवा का व्यवसाय लोगों को स्वस्थ रखने का है हमारी प्रबल इच्छा है कि लोग अपने द्वारा फेंकी गई गंदगी का शिकार ना हो कि उन्हें कोई रोग ग्रसित करें।

महामंत्री बसंत गोयल के द्वारा सभी नगर वासियों से अनुरोध किया गया की स्वच्छता हमारा मूल स्वभाव होना चाहिए। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी ने कहा कि अपने नागरिक कर्तव्यों का ध्यान रखते हुए पूरे को इधर-उधर जिस किसी अन्य को असुविधा हो इस नगर भ्रमण में शाहाब वाहिद अंसारी, सुजीत श्रीवास्तव, रेहान अंसारी, रिज़वानुद्दीन, विनय अग्रवाल, अनूप कोहली, गुड्डू वैश्य, अनुराग जायसवाल समेत काफी संख्या में दवा व्यवसायी उपस्थित रहे।

Leave a comment