रामकोट/सीतापुर (रियासत अली सिद्दीकी, विशेष संवाददाता): डालमिया चीनी मिल, जवाहरपुर के परिसर में वृहद किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को गन्ने की पैदावार बढ़ाने तथा शरदकालीन गन्ना बुवाई के बारे में जानकारी दी गई।

मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र कटिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० दया श्रीवास्तव ने मृदा स्वास्थ्य के बारे में किसानों को जागरूक किया। इस मौके पर गन्ना महाप्रबन्धक आशीष बसंल ने मिल द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया तथा इकाई प्रमुख तेज नारायण सिंह ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुये सभी किसानों से शरदकालीन गन्ना बुवाई तथा पैदावार बढ़ाने के महाअभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम के अन्त में लगभग 500 प्रगतिशील किसानों को प्रतीक स्वरूप दरांती और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
