सीतापुर(पैतेंपुर): शासन एवं डीएम अभिषेक आनंद द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 17/09/2024 से 02/10/2024 तक चलाए जाने वाले “स्वच्छता ही सेवा 2024” कार्यक्रम के क्रम में आज दिनांक वृहस्पतिवार को नगर पंचायत पैंतेपुर में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव की उपस्थिति में, SBM कोर टीम और नगर पंचायत की सहयोगी संस्था निवारण सेवा समिति ठोस अपशिष्ट प्रबंधन टीम के IEC मेंबर और नगर पंचायत कर्मचारियों द्वार वार्ड नंबर 10 कोठी में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता की पाठशाला से संबंधित 4 प्रकार के कचरे जैसे -हरे डस्टबिन में गीला कचरा, नील डस्टबिन में सूखा कचरा, काले डस्टबिन में घरेलू खतरनाक कचरा और पीले डस्टबिन में सेनेटरी कचरे को रखने, घरों के आस-पास साफ- सफाई आदि से संबंधित जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य स्वच्छता के प्रति युवाओं की भागीदारी एवं सारथी के रूप में “स्वच्छता ही सेवा” में अपने योगदान व जुड़ाव हेतु प्रोत्साहित करना है। आदर्श नगर पंचायत पैंतेपुर को कचरा मुक्त बनाने, खुले स्थान एवं नाले में कचरा ना फेंकने, अपने कचरे को स्रोत पर ही जैविक और अजैविक कचरे को अलग-अलग करके डोर टू डोर कचरा गाड़ी को कचरा देने और होम कंपोस्टिंग बनाने, पॉलिथीन एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने आदि के बारे में विशेष रूप से जानकारी देते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
