नारी शक्ति वंदन अधिनियमः सशक्त भारत की नई दिशा- रेखा अरुण वर्मा

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने के लिए धन्यवाद

सीतापुर। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने प्रधानमंत्री को नारी शक्ति वंदन अधिनियम काूनन पास कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होने कहा इस काूनन से न केवल महिलाओं की राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी बल्कि पूरे विश्व में भारत देश भी आगे बढे़गा। उन्हानेे कहा कि भारत सदियों से नारी शक्ति का सम्मान करने वाली सभ्यता रहा है, फिर भी, आधुनिक राजनीति और निर्णय-निर्माण की प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी लंबे समय तक सीमित रही।

इसी असंतुलन को दूर करने और महिलाओं को उनका उचित अधिकार दिलाने के लिए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” एक ऐतिहासिक कदम बनकर सामने आया है। यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का आधार है। इसका मुख्य उद्देश्य संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करना है, ताकि वे न केवल नीति-निर्माण का हिस्सा बनें, बल्कि देश की दिशा तय करने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। जब निर्णय लेने वाली जगहों पर महिलाओं की संख्या बढ़ेगी, तो समाज के हर वर्ग की आवाज अधिक संतुलित और संवेदनशील तरीके से सामने आएगी।

महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का लोहा मनवा रही हैं चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान, खेल, व्यापार या प्रशासन। लेकिन राजनीति में उनकी भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही है। यह अधिनियम उस कमी को दूर करने का प्रयास है। यह महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व ही नहीं देता, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व का नया मंच भी प्रदान करता है।अब जब बेटियां देखेंगी कि महिलाएं संसद और विधानसभाओं में निर्णय ले रही हैं, तो उनके सपनों को भी नई उड़ान मिलेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील भारत की ओर बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है। यह नारी सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी दूरगामी सोच से नारी समाज आगे बढे़गा।

Leave a comment