सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में चलाये जा रहे हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत महोली विधानसभा के सभी मंडलों में क्रमशः महोली, बड़ा गांव ,एलिया, पिसावां में प्रशिक्षण महाभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया इसी के साथ ही जिले की सभी नौ विधानसभाओं में मंडल अनुसार यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ऐलिया पिसावा में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने प्रशिक्षण संबंधित विषय पर विस्तार से अपने विचार रखें एवं इस सफल अभियान के लिए इसमें लगे सभी पदाधिकारियों का उन्होंने आभार जताया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि संपूर्ण जिले में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है आगे वह 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो चुके हैं और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षित किया गया है जिससे आने वाले समय में वह पार्टी को विजयश्री दिलाकर भारत माता की सेवा में अडिगता के साथ जुटे। उन्होंने बताया कि संपूर्ण जिले में प्रशिक्षण सत्र बड़ी ही सफलता व अनुशासन के साथ संपन्न हुआ है। जहां कुशल वक्ताओं ने अपने विचार से कार्यकर्ताओं को सुविचारित किया है तो वहीं पर प्रदर्शनियों ने गागर में सागर भरने का काम किया है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों के अनुशासन की तारीफ की उन्होंने बताया महोली बड़ागांव ऐलिया व पिसावा में पदाधिकारी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर अभियान को संपन्न किया है परंतु पार्टी के अभियान निरंतर गतिमान है इसी के तहत बिना रुके पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को चुनाव तक अपनी भूमिका का निर्वहन करना है!
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद पवन सिंह विधायक शशांक त्रिवेदी क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, मनोज मिश्रा, विश्राम सागर राठौर विपुल प्रताप सिंह, राहुल जायसवाल नैमिष रतन तिवारी ,सचिन मिश्रा, सुनील मिश्रा रजनीश श्रीवास्तव, प्रखर जायसवाल, मिथिलेश यादव उदित बाजपेई तरुण शुक्ला संजय सिंह सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।।
