पश्चिम बंगाल: जादवपुर में चुनावी रणनीति बैठक, भाजपा नेता अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित!

पश्चिम बंगाल। जादवपुर जिला अंतर्गत बरूईपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र-140 के मंडल-4 में मल्लिकपुर शक्तिकेंद्र पर एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक मंडल अध्यक्ष अरुण प्रधान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें बूथ सभापतियों एवं शक्तिकेंद्र लीडरों ने सक्रिय भागीदारी की।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पहुंच को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान दिल्ली से आए भाजपा नेता अशोक यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता पर जोर दिया और आगामी चुनाव में अधिक से अधिक जनसंपर्क कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। बैठक में विधानसभा प्रत्याशी विश्वजीत पॉल के समर्थन में कार्य करने का संकल्प लिया गया और सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की गई।

Leave a comment