खैराबाद नगर पालिका में नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सीतापुर। नगर पालिका परिषद खैराबाद में आज अपराह्न 4:00 बजे शासन द्वारा नामित सदस्यगण का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर, सीतापुर धामिनी एम दास ने नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में श्रीमती सिंधु गुप्ता, सुश्री मुस्कान वाल्मीकि, श्री राजेश मिश्रा, श्री बलराम पाण्डेय एवं श्री कुलदीप जायसवाल शामिल रहे।इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम के तहत उ.प्र. पी.सी.एस. परीक्षा उत्तीर्ण कर खण्ड विकास अधिकारी पद पर चयनित आलोक तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार राना सहित सभासदगण— हबीब, राकेश चन्द्र, शकील अहमद, मो. जावेद, सुनील लाल मौर्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके साथ ही नगर पालिका के कर्मचारीगण— नदीम आलम, प्रदीप कुमार, मो. रिजवान, अनुज कुमार, तौफिक अहमद, सुमेन्द्र मिश्रा (गोलू), राम कुमार, शैलेन्द्र कुमार, धीरज कुमार यादव आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment