सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर 47वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष उमाकांत मिश्र, राकेश त्रिपाठी, रामनरेश मिश्रा एवं अजय गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भरत त्रिपाठी एवं सभी पूर्व जिला अध्यक्षों सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया तथा आतिशबाजी के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जो कभी दो सांसदों से शुरू हुई थी, आज केंद्र एवं विभिन्न राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही है। कई राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं और जो विपक्ष कभी हम पर हंसता था, आज स्वयं ही हंसी का पात्र बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनकर लोगों का विश्वास जीत रही है।
जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस केंद्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपने महापुरुषों के संघर्ष पर गर्व करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सशक्त एवं प्रभावी सरकार चल रही है। भारत निरंतर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्राम सागर राठौर ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश जायसवाल, डॉ. विमल त्रिपाठी, रमेश भोजवानी, जगत नारायण अवस्थी, गोविंद भारती, सिद्ध गोपाल मेहरोत्रा, राजीव मेहरोत्रा, रमाकांत मिश्रा, कुंज बिहारी (गुड्डा), लालता शाह, रामनरेश पाल, शैलेश महेंद्र, एडवोकेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय अवस्थी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया। साथ ही नामित सभासदों को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जया सिंह, सह-संयोजक आकाश अग्रवाल एवं कमलेश तिवारी, जिला महामंत्री विपुल प्रताप सिंह, पटेल रेखा वर्मा, सुधाकर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, महेंद्र वर्मा, रितेश सिंह गौर, कामेश शुक्ला, दीपक शुक्ला, संदीप यादव, पंकज पांडेय, अतुल तिवारी, अजय विश्वकर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, शशि तिवारी, सुनील मिश्रा, उदित बाजपेई, नीरज अवस्थी, अमन विक्रम सिंह, राम प्रताप सिंह, श्वेतांशु बाजपेई सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रीति राठौर एवं पूजा राठौर द्वारा जिला कार्यालय पर आकर्षक रंगोली भी बनाई गई।
