स्वदेशी से ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर – सतीश कुमार

संदीप बंसल बनाये गए स्वदेशी व्यापारी जुटान के राष्ट्रीय सह संयोजक

लखनऊ। स्वदेशी जागरण मंच स्वावलंबी भारत अभियान, अवध प्रांत एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में वर्तमान आर्थिक परिदृश्य पर एक महत्वपूर्ण चर्चा गोष्ठी का आयोजन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय, 29-बी दारुलशफा विधायक निवास, लखनऊ में किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के सह संगठक सतीश कुमार जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी के दम पर ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा इसलिए हमें भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता को बढाते हुए ज्यादा से ज्यादा निर्यात करना है उन्होंने कहा कि व्यापारी भी निर्यात कर सकतें हैं उन्होंने कहा कि जो भी मौजूदा परिस्थितियां है इन परिस्थितियों का डट कर सामना करें हम इससे विजयी हो जायेंगे |

उन्होंने बताया कि देश भर के व्यापारियों को एक मंच पर लाने के लिए स्वदेशी व्यापारी जुटान का गठन किया गया है जिसका राष्ट्रीय सह संयोजक अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल को बनाया गया है |

स्वदेशी व्यापारी जुटान देश भर के व्यापारियों को एक जुट करके स्वदेशी और राष्ट्र प्रथम के भाव को आगे रखते हुए आगे रखने का काम करेगी, सभी जनपदों में स्वदेशी व्यापारी जुटान के संयोजक बनाये जाएंगे उन्होंने वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने पर विस्तार से विचार व्यक्त किए |

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल तथा स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव, उपस्थित रहे।लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि वक्ताओं ने स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और स्थानीय उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।इस अवसर पर अखिल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, स्वदेशी जागरण मंच के अनुपम श्रीवास्तव, अमित सिंह, अनुपम अग्रवाल, जावेद बेग, अश्वन वर्मा,अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, संजय निधि अग्रवाल, सुनीत साहू, विनय अग्रवाल, शुभम मौर्य, विजय गुलाटी, हर्षवर्धन, राजकुमार दीक्षित, कुलदीप खरे, अमरितेश कुमार, संजय उपाध्याय डॉ. आनंद दिक्षित, अभिषेक श्रीवास्तव, सुप्रिया शर्मा, गरिमा श्रीवास्तव, राजीव किशन सिंह, राजेंद्र कुमार, अनुभव आनंद आशीष शर्मा, संजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment