सनातन संस्कृति के संदेश के साथ श्याम जाजू जी का हुआ सम्मान, ट्रस्ट की पहल

नई दिल्ली: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शिवशक्ति वेलफेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पावन गदा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर सम्मानित किया। यह भेंट श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रही।इस दौरान शिवशक्ति वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष पुनीत गोस्वामी, संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं “न्यूज़ स्पीक्स” राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के संपादक शुभम तोमर, तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं MSME लीड कंसल्टेंट अरविंद यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने भाजपा नेता श्याम जाजू जी से मुलाकात कर संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता श्याम जाजू जी ने शिवशक्ति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सनातन भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज को जागरूक करने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते रहने का आह्वान किया।

Leave a comment