नैनी प्रयागराज: महापौर गणेश केसरवानी ने शवदाह स्थल का सीमांकन करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि यह कार्य प्रयागराज नैनी जनमानस के लिए अति महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य हुआ है पूरी ईमानदारी तत्परता कर्तव्य निष्ठा से कार्य होगा।
शवदाह भूमि दान देने वाले बबलू पांडे के सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा कर स्वागत और अभिनंदन महापौर गणेश केसरवानी ने करते हुए कहा यह एक पुनीत कार्य है मानव सेवा है नैनी क्षेत्र में शवदाह नहीं था जल्द से जल्द शिलान्यास का कार्यक्रम घोषित करके भूमि पूजन किया जाएगा इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद मयंक यादव, सुविख्यात वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविंदर सिंह,कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव, पार्षद अनूप पासी, अमित पांडे,विवेक पुरी,कार्तिकेय पुरी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
