सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों के लिए आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी ने उत्साह, खुशी और भावनाओं से भरा यादगार माहौल बना दिया। रामानुजन हॉल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. इशिता मेहरोत्रा (उपाध्यक्षा, सीतापुर शिक्षा संस्थान) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्रधानाचार्य आर. के. सिंह ने अतिथियों का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया।

समारोह का सबसे आकर्षक पल रहा ग्रेजुएशन वॉक, जब छोटे-छोटे बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर कदम रखकर अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके बाद बच्चों ने ग्रेजुएशन प्रतिज्ञा ली और “Caps in the Air” के साथ अपने जीवन के इस खास पड़ाव का जश्न मनाया। पूरे हॉल में तालियों और मुस्कान की गूंज सुनाई दी।




मुख्य अतिथि डॉ. इशिता मेहरोत्रा ने अपने संबोधन में बच्चों को सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यही छोटे कदम आगे चलकर बड़ी सफलताओं का आधार बनते हैं।

कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से शिक्षकों के लिए प्रस्तुत किया गया थैंक्सगिविंग गीत भावनाओं से भरपूर रहा, जिसने सभी को भावुक कर दिया।
अभिभावकों ने भी मंच साझा कर अपने बच्चों के शुरुआती स्कूल जीवन के अनुभव साझा किए, जो गर्व और भावनाओं से भरे रहे।
इस अवसर पर हेडमिस्ट्रेस सविता सिंह, फरह़ इमाम सहित विद्यालय परिवार और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।





