भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस से संबंधित कार्यशाला आयोजित

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस से पूर्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी नीरज सिंह जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक व नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु व बिसवां विधायक निर्मल वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई।

सर्वप्रथम भाजपा नेताओं द्वारा पार्टी के महापुरुषों श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन किया गया।अपने उद्बोधन में बोलते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया की पार्टी का स्थापना दिवस हम सबके लिए एक बड़ा त्यौहार है पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर इस उत्सव में भाग लेना है प्रत्येक पदाधिकारी को स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को अपनें बूथ, मंडल व जिला स्तर पर अनुशासन व नेतृत्व के निर्देश अनुसार मनाना है। उन्होंने कहा की 2027 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की धर्म परीक्षा है और इसमें डिक्टेशन प्राप्त करने वाली कड़ी तपस्या हम सबको करनी है।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नीरज सिंह ने पार्टी द्वारा स्थापना दिवस पर किए जाने वाले संघटनात्मक कार्य (स्वच्छता अभियान कार्यालय सज्जा अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान बूथ कार्यक्रम मंडल कार्यक्रम एवं जिला स्तर कार्यक्रम )पर विस्तार से बात की साथ ही उन्होंने संघर्ष के दिनों से और आज तक पार्टी के सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला बिसवां विधायक ने सभी पदाधिकारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी अभियानों को सफल बनाने की बात कही उन्होंने बताया कि मैं पार्टी द्वारा दिए गए समस्त अभियानों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए स्थापना दिवस अभियान को सफल करने में पूर्ण प्रयास करूंगा कार्यक्रम को नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन संयोजक जया सिंह ने किया कार्यक्रम में संयोजक के रूप में आकाश अग्रवाल व कमलेश तिवारी भी उपस्थित रहे।

मन की बात कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीतापुर को मिले सम्मानजनक स्थान के लिए उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी का जिला पदाधिकारीयों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर पटेल रेखा वर्मा सुधाकर शुक्ला विपुल प्रताप सिंह महेश शर्मा महेंद्र वर्मा कामेश शुक्ला (कोषाध्यक्ष) सावित्री देवी चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी व पूर्व जिला अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा सचिन मिश्रा रितेश सिंह गौर, तरुण शुक्ला वीरेंद्र पुरी जयप्रकाश मिश्रा सुनील मिश्रा लक्ष्मी नारायण मौर्य ललित मिश्रा संतोष शुक्ला अजय भार्गव रामजीवन जायसवाल अरुण पांडे राम प्रताप सिंह कौशलेंद्र सिंह राजन गुप्ता अमित दीक्षित अरुण पांडे कंचन प्रभा पांडे संतोष शुक्ला सुनील मिश्र निर्मल अवस्थी सहित पार्टी के मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a comment