सीतापुर: सिधौली में उपजिलाधिकारी राखी वर्मा ने अचानक पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर आमजन को राहत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हैं।उपजिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से बातचीत कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उनकी इस कार्रवाई से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
