मेरठ: अंतर्राष्ट्रीय टीबी दिवस पर बेटियां फाउंडेशन ने गढ़ रोड स्थित झुग्गी-बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को Tuberculosis (टीबी) से बचाव और इलाज के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि समय पर जांच और नियमित दवा से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। लोगों को लगातार खांसी, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई।
संस्था ने यह भी बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीबी का मुफ्त इलाज उपलब्ध है और मरीजों को घबराने की बजाय खुलकर इलाज कराना चाहिए। अभियान में शामिल लोगों ने जागरूकता का संदेश अपने परिवार और समुदाय तक पहुंचाने का संकल्प लिया जिससे लोगों में टीबी को लेकर डर कम हुआ और जागरूकता बढी । उपस्थित भीमा के साथ साथ कई लोगों ने जांच कराने की इच्छा जताई, संस्था अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने कहा कि “टीबी अब डर नहीं, जागरूकता का विषय है। समय पर जांच और पूरा इलाज ही है इसका सही इलाज। आइए मिलकर टीबी मुक्त समाज बनाएं।”
