रसोइयों का प्रतिनिधमंडल शिक्षा महानिदेशक से मिला, रखा पक्ष

लखनऊ। विधा भवन लखनऊ में रसोइयों का 3 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने रसोइयों की मांगों को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा से मुलाकात कर की वार्ता वार्ता में मुख्य रूप से रसोइयों को मानदेय ₹10000 प्रतिमाह 10 से 11 माह का देने। छात्र संख्या कम होने पर पूर्व से कार्यरत रसोइयों को न हटाने।रसोइयों की सेवा नियमावली बनाने, अन्य कर्मचारियों की भांति रसोइयों को भी आकस्मिक एवं मातृत्व प्रसूति अवकाश स्वीकृत करने। कई वर्षों से कार्यरत अनुभवी रसोइयों को पाल्य के नाम पर न हटाने के संबंध में समस्त जिलाधिकारी व समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को लिखित रूप में आदेशित निर्देशित करने की मांग महानिदेशक के समक्ष मुख्य रूप से रखी गई।

वार्ता में महानिदेशक मोनिका रानी ने संगठन को बताया रसोइयों को न हटाने के संबंध में समस्त जिलाधिकारी को जारी होगा पत्र। रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है जो शीघ्र पूरी होने वाली है मानदेय वृद्धि की घोषणा जल्द सरकार द्वारा की जाएगी। वार्ता में मुख्य रूप से कैलाश कुमार प्रांतीय अध्यक्ष रसोईया जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश महामंत्री संयुक्त रसोईया मोर्चा उत्तर प्रदेश। रामकुमार गौतम प्रांतीय महामंत्री रसोइया जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश, संजू तिवारी प्रांतीय महामंत्री रसोइया जनकल्याण समिति उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।

Leave a comment