लखनऊ। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने नगर निगम में मनोनीत हुए सभी दस नामित पार्षदों से केसरबाग पार्टी कार्यालय पर भेंट की और सभी को नवीन दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। आनंद द्विवेदी ने नामित पार्षद में रूपचंद अग्रवाल, संतोष सिंह बलखंडी, गणेश वर्मा, पुरुषोत्तम पुरी, मधुबाला त्रिपाठी, दीपू जायसवाल,अखिलेश गिरी, पंकज बोस, किशन पाल और नेहा सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी की ताकत और बढ़ गई है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उनके सक्रिय योगदान को ध्यान में रखकर नामित किया गया है। सभी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी राष्ट्र सेवा के संकल्प और समर्पण के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के विकास व जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और अपने क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और जन-जन की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मानवेंद्र सिंह, विनायक पांडे, अनुराग साहू, नम्रता श्रीनेत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
